गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट का VIDEO वायरल: UGC के नए नियमों से शुरू हुई बहस, बात बढ़ी तो हमलावर हो गए

गोरखपुर|07 मार्च 2026
UGC के नए नियमों से शुरू हुई बहस, बात बढ़ी तो हमलावर हो गए

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक मेन ग्राउंड में अफरा- तफरी मची रही। पास में मौजूद अन्य छात्रों ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। UGC के नए नियमों पर शुरू हुई बहस के बाद छात्र उग्र हुए थे। बीच-बचाव के बाद भी दोनों ही छात्र एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। हालांकि किसी पक्ष ने यूनिवर्सिटी या पुलिस-प्रशासन से शिकायत नहीं की है।

वहां मौजूद छात्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स के एक समूह की ओर से यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में मेन ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया था। सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर 15-20 युवक खड़े थे। उन्हीं में से दो छात्र नियमों की प्रासंगिकता को लेकर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान सभा भी बंद करनी पड़ी।

दिन भर होती रही चर्चा

विवाद बढ़ने पर सभा कर रहे छात्रनेता भी पहुंचे और मामला शांत कराया। वहां मौजूद कुछ छात्रों ने बताया कि आपस में झगड़ने वाले दोनों छात्र यूजीसी के नए नियम के समर्थन में वहां पहुंचे थे। एक्ट की चर्चा के दौरान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। छात्र बार-बार मारने के लिए दौड़ रहे थे। लेकिन अन्य छात्रों ने दोनों को पकड़कर किनारे कर दिया। दिन भर यूनिवर्सिटी कैंपस में इसको लेकर चर्चा होती रही।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।